रक्तदान करते विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : punch news
पुंछ। हनुमान जयंती के अवसर पर वीरवार को पुंछ में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की तरफ से नगर स्थित श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बजरंगदल के जिला संयोजक सौरभ सूदन, नगर संयोजक सिद्धांत भल्ला और विश्व हिन्दू परिषद अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र शास्त्री ने की। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आपातकाल में जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए रक्तदान किया।