फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ में नवरात्र को लेकर सज रहे मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ में भी नवरात्र की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसके चलते नगर के सभी मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। विशेष रूप से नगर के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन कालिका माता मंदिर को इस बार भी अलग प्रकार से सजाया जा रहा है। इसमें मंदिर समिति के सदस्य कमल किशोर सिंह, राहुल शर्मा, लक्ष्मीकांत, अमित टंडन मंदिर की सजावट में जुटे हुए हैं। मंदिर समिति के सदस्यों का कहना है कि इस बार हम मंदिर की सजावट में प्लास्टिक से बने नकली फूलों और रंग बिरंगी चुनरियों का प्रयोग कर रहे हैं। इसमें एक खास बात यह है कि सजावट में प्रयोग होने वाले सभी फूल और चुनरियां भारत में बनी हुई हैं। हम सजावट में एक भी चीनी वस्तु का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें