पुंछ। बेहरामगल्ला पुलिस चौकी की टीम ने पोशाना में गोवंश तस्करी को नाकाम किया है। 26 गोवंश को मुक्त करवाया गया। इन्हें बिना किसी वैध अनुमति के चार वाहनों में ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चारों वाहनों को जब्त कर लिया है। इस संबंध में सुरनकोट पुलिस स्टेशन में चार प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। आगे की जांच जारी है।