पुंछ। जिले में गोवंश तस्करी के खिलाफ जारी अपने अभियान में बुधवार को पुंछ पुलिस ने सुरनकोट तहसील में मुगलरोड पर गोवंश तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। कश्मीर की तरफ से ले जाए जा रहे 6 गोवंशों को बचाया। इस दौरान एक वाहन (जेके12सी 0266) को जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुश्ताक अहमद निवासी बेहरामगला तहसील सुरनकोट, मोहम्मद ज़ाकिर निवासी सैलन शामिल हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।