पुंछ। जिला पुलिस की तरफ से शिक्षा विभाग के सहयोग से मंगलवार को मंडी तहसील मुख्यालय पर स्थित लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों, पुलिस अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल अनवर खान ने की, जबकि इंस्पेक्टर जलालूद्दीन फानी और डॉ. नरगिस मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर शिक्षक हारूण राठौर ने मंच संचालन किया। पुलिस, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नशीली वस्तुओं के सेवन से होने वाली शारीरिक, सामाजिक और आर्थिक हानियों के बारे में जानकारी दी।