पुंछ। पंचकूला में 3 फरवरी से 7 फरवरी तक हाेने वाले राष्ट्रीय स्कूल खेलों में अंडर -17 वर्ग महिला क्रिकेट के लिए पुंछ की गुरकीरत कौर का चयन हुआ है। कुलगाम में हुए ट्रायल में गुरकीरत का चयन हुआ है। वह पुंछ की पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो इस बार राष्ट्रीय खेलों में भाग लेंगी।
पुंछ की राहुल द्रविड़ क्रिकेट क्लब की खिलाड़ी गुरकीरत कौर की इस सफलता के लिए क्लब के संस्थापक एवं कोच परवेज अहमद ने बधाई दी है।