अरनिया अस्पताल में आभा आईडी जनरेट करते डॉक्टर।
- फोटो : arnia news
अरनिया। अरनिया पीएचसी में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 298 लोगों की आभा आईडी रजिस्ट्रेशन की गई है। शुक्रवार को अस्पताल परिसर में आभा आईडी जनरेशन का कैंप आयोजन किया गया। इसमें अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के साथ अन्य लोगों ने भी अपने आभा आईडी रजिस्टर्ड करवाई है। इस मौके पर लोगों से आधार कार्ड और मोबाइल नंबर आवश्यक दस्तावेज के रूप में लिए गए। इसके बाद आभा आईडी जनरेट की गई। इस मौके पर अस्पताल का स्टाफ आईडी जेनरेट करने में लगा है। इस मौके पर डॉक्टर आकृति शर्मा ने आभा आईडी जनरेशन के बारे में लोगों को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि भविष्य में आभा आईडी जेनरेशन मरीज के लिए सुविधाजनक रहेगी। इसके चलते आभा आईडी रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है।