विजयपुर। राया खड्ड क्षेत्र में 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार हीराबाई पत्नी राम दयाल निवासी मध्य प्रदेश पिछले तीन वर्षों से राया खड्ड क्षेत्र में किराए के मकान में रहती थी। घर से कुछ दूरी पर संदिग्ध हालात में शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हीराबाई को विजयपुर सरकारी एक्सीडेंट अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया।