फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमितों की सूची पंचों-सरपंचों से साझा करे प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। ऑल जम्मू व कश्मीर पंचायत कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह ने कोरोना पॉजिटिव लोगों की सूची पंचों और सरपंचों के साथ सांझा न करने पर रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव का पता न होने के कारण वह बाहर ही घूमते रहते हैं जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। उन्होंने जम्मू जिला आयुक्त अंशुल गर्ग से मांग की कि कोरोना पॉजिटिव लोगों की सूची को पंचों और सरपंचों के साथ सांझा किया जाए ताकि कोरोना पॉजिटिव लोगों को घरों में आइसोलेट कर इस बीमारी को बढ़ने से रोका जा सके। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव को सरकारी किट टेस्टिंग सेंटर में ही उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें