मीरां साहिब। स्थानीय ब्लॉक के गांव गाजिया में शुक्रवार की देर शाम करीब नौ बजे दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। सगे चाचा पर तेजधार हथियारों से हमला कर युवक मौके पर भाग निकले। इलाज के दौरान चाचा सतिंदर कुमार बिट्टू की मौत हो गई। गांव के पास ही रात के अंधेरे में विजय कुमार और अजय कुमार ने अपने चाचा पर तेजधार हथियारों से हमला कर वहां से भाग निकले। स्थानीय ग्रामीणों की और से मीरां साहिब पुलिस थाने में जानकारी देने पर घायल सतिंदर कुमार को बिश्नाह के उप जिला अस्पताल में पहुचाया। यहां हालत नाजुक देख उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि काफी समय से दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। हमले में सतिंदर के पैर, हाथ व गले पर चोट पहुंची। सतिंदर गांव की पंचायत का पूर्व पंच भी था। वहीं, सतिंदर की पत्नी ने आरोप लगाया कि काफी समय से विजय और अजय सतिंदर को धमकाते थे। मीरां साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही है। संवाद