मीरां साहिब। पुलिस ने एसपीओ समेत दो लोगों को 12 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी मीरां साहिब जयपाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रिंग रोड मार्ग लगाए नाका लगाया था। इस दौरान सांबा से अखनूर की ओर जा रहे एक वाहन को रोका। पुलिस की मौजूदगी को देखते हुए संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस थाना मीरा साहिब में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान इरफान हुसैन (डीपीएल पुंछ में तैनात एसपीओ) निवासी गलुता, तहसील मेंढर व सज्जाद हुसैन शाह निवासी पोथा सुरनकोट, जिला पुंछ के रूप में की गई।