विजयपुर। बाड़ी ब्राह्मणा के अधिकार क्षेत्र में दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लगभग 17.60 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस पार्टी ने सिडको चौक के पास नाका लगाया था। इस दौरान कार को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी में दो लोगों से 17.60 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इनकी पहचान जुनैद अहमद शाह निवासी आरामपोरा तहसील बिहामा जिला गांदरबल और तारिक अहमद भट निवासी बाबोसी पोरा तहसील बिहामा जिला गांदरबल के रूप में हुई है।