रियासी। ट्रेड यूनियन व किसान ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से किए गए आह्वान पर जम्मू कश्मीर किसान तहरीक की तरफ से प्रदर्शन किया गया। जिला प्रधान सोहन लाल शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया। कहा गया कि ट्रेड यूनियन व किसान ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से जो भी मांगें किसानों के हक के लिए सरकार से की जा रही हैं, उन्हें पूरा किया जाना चाहिए। इस के बाद एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को भी सौंपा गया।