ज्यौड़ियां। सीमावर्ती गांव मिलले दी खुई के लोगों ने समोआ फील्ड फायरिंग रेंज हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। सरपंच अनुराधा शर्मा ने कहा कि उनकी पंचायत के बिल्कुल पास फील्ड फायरिंग रेंज है। यहां सेना आए दिन अभ्यास करती हैं। इस दौरान धमाके से गांव के लोगों के घरों में दरारें आ गई हैं। खिड़कियों के शीशे टूट जाते हैं। गांव निवासी जगदीश राज ने कहा कि 10 बजे स्कूल लगता है और 11 बजे रेंज पर फायरिंग शुरू हो जाती है, इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। लोगों ने बताया कि सेना के फायरिंग अभ्यास के लिये सरकार ने फील्ड फायरिंग रेंज कलीठ को चिह्नित किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर फायरिंग रेंज बंद नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेंगे।