जम्मू। ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर राजकीय कन्या महाविद्यालय परेड के प्रथम, तृतीय ,पांचवें और सातवें सत्र की छात्राओं ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्होंने महाविद्यालय के प्रधानाचार्य को ऑनलाइन परीक्षा के लिए ज्ञापन सौंपा था। प्रधानाचार्य ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जम्मू विश्वविद्यालय की तर्ज पर आपक ी परीक्षा भी ऑनलाइन ली जाएगी, लेकिन प्रधानाचार्य आज कह रहे हैं कि परीक्षा ऑफलाइन ली जाएगी। छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा की मांग करनी है तो सरकार से करें प्रधानाचार्य से नहीं। छात्राओं के मुताबिक कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऑफलाइन परीक्षा में किसी छात्र को कोई समस्या हुई तो इसका जिम्मेवार कौन होगा। उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी दी कि कोरोना काल में उन्हें ऑफलाइन परीक्षा देने के लिए मजबूर नहीं किया जाए। नहीं तो प्रदर्शन जारी रहेगा।