जम्मू। केंद्रीय इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने गांधी जयंती के मौके पर डाक बंगला कुपवाड़ा में एक स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को सबसे अच्छी श्रद्धांजलि स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाना है। स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इस मौके पर उपायुक्त कुपवाड़ा इमाम दीन, एसएसपी कुपवाड़ा युगल मन्हास और अन्य मौजूद रहे।