फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य जवान की सर्विस राइफल से गोली चलने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बीरपुर क्षेत्र में सैन्य जवान की सर्विस राइफल से गोली चलने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सोमवार दोपहर तीन बजे के करीब बीरपुर आयुध डिपो में लांस नायक जगदेव राज निवासी बिश्नाह ड्यूटी खत्म करके कमरे में आया। उसके आने के थोड़ी देर बाद ही कमरे से गोली चलने की आवाज आई। ड्यूटी पर तैनात दूसरे जवानों ने कमरे में जाकर देखा तो वह लहूलुहान जमीन पर पड़ा था। जवानों ने तुरंत इसकी सूचना मुख्यालय में दी। उसके बाद बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। देर शाम तक हादसे का पता लगाने में जुटी रही। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जगदेव राज 31 ब्रिगेड रत्नूचक के अंतर्गत कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें