दोमाना। संग्रामपुर जम्मू में युवा विकास सोसायटी कौशल विकास केंद्र की तरफ से ग्रामीण महिलाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें व्यक्तिगत स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता, दंत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता, टीकाकरण, रक्तचाप व अन्य बीमारियों की रोकथाम आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। जम्मू के प्रमुख चिकित्सक डॉ. प्रिंस रैना ने ग्रामीण महिलाओं को उनकी शारीरिक स्थिति और बीमारियों के बारे में सलाह दी। कहा कि नियमित व्यायाम, उचित आहार से फिट रहा जा सकता है। केंद्र प्रमुख अविनाश बनोत्रा ने कहा कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं में सामान्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें बुनियादी स्वास्थ्य सेवा और स्वच्छता पर परामर्श देना था।