दोमाना। राजपूत लंगेह बिरादरी की वार्षिक मेल 2 फरवरी को बन्नी वाला बाबा (काई बाबा) देवस्थान रांजन थाती में मनाई जाएगी। सुबह साढ़े 9 बजे हवन के बाद शाम 6 बजे तक भंडारा लगाया जाएगा। यह जानकारी राजपूत लंगेह बिरादरी के सदस्य सोहन सिंह लंगेह ने दी। उन्होंने बिरादरी के सभी सदस्यों से मेल में भाग लेने और कुलदेवता का आशीर्वाद लेने की अपील की।