जम्मू। शहर से सटे रायपुर सतवारी में दो गुटों के बीच लड़ाई का मामला सामना आया है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह मवेशियों को लेकर मोहम्मद शफी और याकिर हुसैन के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात बिगड़ गई और दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। इस बीच मोहम्मद शफी को चोटें आई। उसे उपचार के लिए जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। मामला सतवारी थाने में दर्ज कर लिया गया है।