जम्मू। शहर के रूप नगर के सात से एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान केतन सिंह निवासी पलौड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 27 साल बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि केतन सिंह 15 तारीख से लापता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट संबंधित थाने में दर्ज करवाई गई थी।