जम्मू। अंतरराष्ट्रीय रेफरी रिफ्रेशर कोर्स 2025 पूरा करने पर ताइक्वांडो खिलाड़ी, कोच और रेफरी अतुल पंगोत्रा को सम्मानित किया गया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के महानिदेशक राजिंदर सिंह तारा ने उन्हें सम्मानित किया। अतुल, कॉमनवेल्थ पदक विजेता और 2020 में पैरा ओलंपिक्स टॉप 50 रेफरी पैनल में चयनित होने वाले जम्मू-कश्मीर के एकमात्र रेफरी हैं। हाल ही में उन्होंने एसजीएफआई अंडर-19 ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर को पदक दिलाया था।