श्रीनगर। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने वीरवार को राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस मौके पर उनके साथ लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार, जीओसी-इन-सी नॉर्दर्न कमांड और लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, जीओसी 15 कोर्प्स थे। इस मुलाकात के दौरान सेना प्रमुख और उप राज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर की वर्तमान स्थिति और सुरक्षा मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सेना और प्रशासन के बीच सहयोग पर भी चर्चा की।