फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस पर्यवेक्षक ने पुलवामा और पंपोर निर्वाचन क्षेत्रों का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। विधानसभा चुनावों के लिए पुलिस पर्यवेक्षक अखिलेश कुमार ने वीरवार को पुलवामा और पंपोर निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किया। कुमार काकापोरा स्थित सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय और नेहमा स्थित सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनावों का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कुमार ने चुनाव की तैयारियों पर जनता से फीडबैक लिया। उन्हें आश्वस्त किया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक सावधानियां कड़ाई से लागू की जाएंगी ताकि चुनावी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इसके अलावा कुमार ने पुलवामा जिले के विभिन्न स्टेटिक निगरानी टीम (एसएसटी) नाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने काकापोरा के सठरगुंड गांव का भी दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय मतदाताओं से मुलाकात की और पिछले चुनावों के दौरान उत्पन्न समस्याओं को समझा तथा आगामी चुनावों के लिए उनकी चिंताओं को हल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें