फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 60 बच्चों को सैनिक स्कूल में जाने का सपना साकार करने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। सेना ने डोडा जिले के 60 विद्यार्थियों के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की आठ सप्ताह की निशुल्क कोचिंग शुरू की है। इसका उद्देश्य दूर-दराज और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को बेहतर भविष्य का अवसर देना है। थलेला में आयोजित कार्यक्रम में ब्रिगेडियर विक्रांत शिंदे, कमांडर 9 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स ने इसका उद्घाटन किया। इस पहल के तहत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विशेषज्ञों द्वारा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। उन्हें निशुल्क अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। अभिभावकों ने सेना की इस पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें जम्मू या अन्य शहरों में महंगी कोचिंग और किराए के कमरे के खर्च से राहत मिली है। बच्चों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वे सैनिक स्कूल में पढ़ाई करने का सपना देखते हैं। यह पहल आर्थिक या भौगोलिक कठिनाइयों के कारण बड़े शहरों में कोचिंग न ले पाने वाले विद्यार्थियों के लिए उम्मीद बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें