फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विचाराधीन कैदियों की रिहाई पर किया विचार-विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला विधि सेवा प्राधिकरण ने वीरवार को बैठक की। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला लीगल सर्विस अथाॅरिटी के अध्यक्ष खलील चौधरी ने बैठक की अध्यक्षता की। विचाराधीन कैदी समीक्षा समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। इसमें विचाराधीन कैदियों के मामलों की समीक्षा करने के साथ यूटीआरसी दिशानिर्देशों के अनुसार कानूनी सहायता उपायों के प्रभावी कार्यान्वयन पर चर्चा की गई। समिति ने विचाराधीन कैदियों के चार मामलों पर विचार किया और दो मामलों में रिहाई की सिफारिश की। अथाॅरिटी की सचिव पूजा गुप्ता, एसएसपी विपन चंद्रन, लोक अभियोजक राजेश बख्शी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें