जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी तरुण चुघ ने पहलगाम आतंकी हमले में कांग्रेस नेताओं को पाकिस्तान प्रेम दिखाने पर आड़े हाथ लिया।
उन्होंने कहा कि इससे जगजाहिर हो गया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देश को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। इनकी देश के प्रति सहानुभूति न होकर आतंक परस्त पाकिस्तान के साथ है। उन्होंने कहा कि यह सभी कांग्रेस के नेता तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैंं। इसमें राबर्ट वाड्रा, मणिशंकर अय्यर व कर्नाटक के नेता शामिल हैं।