जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन ने विकास एवं निगरानी विभाग (पीडी एंड एमडी) के आयुक्त सचिव डॉ. लैटिनखुमा फ्रैंकलिन को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड के तहत सार्वजनिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह योजना विकास एवं निगरानी विभाग के संयुक्त निदेशक कोंचोक ग्यालसन को अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी निदेशालय (डीईएस) और मानव संसाधन प्रबंधन (एचआरएम) के नियमित कार्यों की देखरेख का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।