उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलते अखिल भारतीय पंजीकृत नर्सिंग महासंघ के पदाधिकारी: स्रोत संघ
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अखिल भारतीय पंजीकृत नर्सिंग महासंघ के दल ने मुलाकात की। संघ ने अपनी मांगों के संदर्भ में एक ज्ञापन भी सिन्हा को सौंपा। समकक्षों की तुलना में नर्सिंग कर्मचारियों के लिए एक समान भत्ते की मांग रखी गई। नव स्थापित सरकारी मेडिकल कॉलेजों में उचित नियमों और विनियमों की कमी बताई। कहा कि इससे कर्मचारियों के बीच अनिश्चितता और असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। राज्य अध्यक्ष विश्व मोहन शर्मा ने ज्ञापन में मांग रखी कि नए स्थापित जीएमसी के लिए उचित नियमों और विनियमों को तैयार करें।