जम्मू। गृह विभाग ने एक आदेश जारी कर लद्दाख में प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए चार जेकेपीएस अधिकारियों को वापस जम्मू कश्मीर बुलाया है। इन अफसरों में एसपी दीपक डिगरा, मुजीर उर रहमान, प्रदीप सिंह और डीएसपी आबिद हुसैन शामिल हैं। वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस के एसपी स्तर के दो अफसरों अब्बास जाफरी और गोविंद रत्न को लद्दाख में प्रतिनियुक्ति पर भेजा है।