जम्मू। लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने गुलमर्ग जनपद बारामुला में आयोजित अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय शीतकालीन खेलों में भागलिया। इसमें आईसस्टॉक की पुरूष टीम ने रजत पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। टीम में आरिज़ हसन, अब्दुल हक़, अनमोल वर्मा, राज सिंह ने भाग लिया। वहीं, टीम प्रबंधक डा. नीलेश सिंह और टीम कोच रमा रंजन उपाध्याय मुख्य रूप से मौजूद रहे।