जम्मू। मुंबई में आयोजित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ट्रैवल ट्रेड शो आउटबाउंड ट्रैवल मार्ट (ओटीएम को लेकर जम्मू-कश्मीर के ट्रेवल एवं पर्यटन उद्योग ने उम्मीद जताई है कि ओटीएम में सरकार की सफल भागीदारी से प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। पर्यटन उद्योग के नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने में उनके निरंतर प्रयासों के लिए आभार जताया। इनका नेतृत्व आईएटीओ के अध्यक्ष नासिर शाह ने किया और इसमें ट्रैवल एजेंट्स सोसायटी ऑफ कश्मीर (टीएएसके), जम्मू-कश्मीर टूरिज्म अलायंस (जेकेटीए), पिलग्रिमेज एंड लीजर टूर ऑपरेटर्स फोरम (पीआईएलटीओएफ), एसोसिएशन ऑफ कश्मीर टूर ऑपरेटर्स (एकेटीओ), ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया-जेएंडके चैप्टर (टीएएआई जेकेसी), इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स-जेएंडके चैप्टर (आईएटीओ जेकेसी), एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया-जेएंडके चैप्टर (एडीटीओआई जेकेसी) के प्रतिनिधि शामिल थे।