जम्मू। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) जम्मू कश्मीर में चालकाें की नियुक्ति होगी। एसएसबी की ओर से इसे लेकर अधिसूचना जारी की गई है। विभाग में 23 पदों पर ये भर्ती होगी। जिसके लिए आनलाइन आवेदन 5 फरवरी से शुरू होंगे। इन पदों को गृह विभाग ने एसएसबी के समक्ष रेफर किया था। बताया जा रहा है कि एफएसएल हर जिले में मोबाइल यूनिट शुरू करने जा रहा है। संभवता इसके लिए इन चालकों का इस्तेमाल हो।