जम्मू। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण सीएटी जम्मू की राजिंदर सिंह डोगरा सदस्य (जे) और राज मोहन जौहरी सदस्य (ए) की पीठ ने एक फरवरी 2020 को जारी आदेश को रद्द कर दिया। ये आदेश पुलिस के बैच 2010-11 के सब इंस्पेक्टरों की वरिष्ठता से संबंधित था। ऐसे ही एक सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने इस फैसले को सीएटी में चुनौती दी थी। जिसका नाम वरिष्ठता सूची में था। सीएटी ने प्रतिवादियों को ये भी निर्देश दिया कि वे सुरेश कुमार की इंस्पेक्टर के रूप में पदोन्नति को 28 जनवरी 2022 से मानें।