जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोपोर में बलिदान हुए पंगाला कार्तिक को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा, वह सेना के वीर बलिदानी पंगाला कार्तिक के बलिदान को सलाम करते हैं। उनकी वीरता और बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। पूरा देश इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। ब्यूरो