जम्मू। श्रीनगर से जम्मू पहुंचे एक व्यक्ति के बस में ही हजारों रुपये चोरी हो गए। शातिर जेब में रखा मोबाइल फोन भी ले गए। बस स्टैंड पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। वारदात वीरवार रात करीब 8 बजे जम्मू बस स्टैंड की है। राजोरी के कालाकोट के रहने वाले लाल हुसैन का कहना है कि वह श्रीनगर में मजदूरी करता है। पिछले चार महीनों से श्रीनगर में था। हर रोज कभी 200 तो कभी 300 रुपये कमाकर 30 हजार रुपये जमा किए थे। वीरवार वह जम्मू बस स्टैंड पहुंचा। उसके साथ बस में दो युवक और बैठे हुए थे। जैसे ही बस से उतरा। दोनों युवक भी साथ उतर गए। थोड़ी दूर जाने पर जब वह फोन करने लगा तो देखा कि फोन जेब में नहीं था। साथ जेब में ही रखे पैसे भी नहीं थे।
मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस ------नीटू