फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए संजय भाटिया होंगे चुनाव अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय जनता पार्टी ने वीरवार को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी की घोषणा कर दी है। केंद्रीय मंत्रियों समेत वरिष्ठ नेताओं को अपने-अपने राज्यों में आंतरिक चुनावों को करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जम्मू-कश्मीर में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने की जिम्मेदारी पूर्व सांसद संजय भाटिया को दी गई। भाजपा के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करने से पहले 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन के चुनाव कराए जाने हैं। इसी माह राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी चुने जाने हैं.। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें