फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लद्दाख में खराब मौसम से 46 उड़ानें रद्द, 6500 यात्री प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लद्दाख में खराब मौसम का असर फ्लाइट संचालन पर दिख रहा है। बीते दो दिनों में कुल 46 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इससे लगभग 6500 यात्री प्रभावित हुए हैं। लद्दाख के पर्यटन विभाग के प्रशासनिक सचिव विक्रम सिंह मलिक उड़ाने रद्द होने व उससे पर्यटकों को आ रही समस्याओं के समाधान के लिए सभी हितधारकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सचिव ने आने वाले दिनों में अतिरिक्त उड़ानों के संचालन के बारे में जानकारी मांगी। इस दौरान एयरलाइनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि अगले दो दिनों के भीतर सभी फंसे हुए यात्रियों को समायोजित करने की योजना बनाई गई है। वरिष्ठ नागरिकों, रोगियों और विदेशी पर्यटकों को प्राथमिकता के आधार पर समायोजित किया जा रहा है। सचिव ने भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण और सीआईएसएफ को फंसे हुए यात्रियों की सहायता के लिए अतिरिक्त जनशक्ति तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने होटल व्यवसायियों और टैक्सी यूनियनों से भी अपील की कि वह अतिरिक्त शुल्क लिए बिना पर्यटकों के लिए उचित आवास और परिवहन सुनिश्चित करें। सचिव ने नुबरा के एसडीएम से वहां फंसे पर्यटकों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। पर्यटकों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें