जम्मू। कठुआ की तरह कुलगाम जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र से लापता तीन युवकों का मुद्दा उठाने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे नेशनल कॉन्फ्रेंस के दो विधायकों को मार्शलों ने बाहर निकाला। देवसर विधानसभा क्षेत्र से विधायक पीरजादा फिरोज अहमद शाह ने अपने विधानसभा क्षेत्र से लापता युवकों का मुद्दा उठाया। कहा, ये युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद लापता हो गए। जब उन्हें सदन में मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं मिली, तो वे विरोध प्रदर्शन करने लगे। कंगन से नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक मियां मेहर अली ने भी उनके साथ हंगामा किया। दोनों को बाहर निकाल दिया गया।