जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दौरान पर्यावरण-अनुकूल पौधरोपण अभियान सुनिश्चित किया जाएगा। केंद्रीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की हरित चुनाव पहल को बढ़ावा दिया जाएगा। यह बात मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पांडुरंग के पोल ने बैठक में कही। सीईओ ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न कचरे के कारण पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव पर विचार व्यक्त किए। मतदाताओं के बीच पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान यूटी भर में होने वाले बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान पर विचार-विमर्श किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लेने वालों में निदेशक वन सुरक्षा बल, जम्मू, मुख्य वन संरक्षक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।