फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा के तीन फीसदी बढ़े वोट ने दिलाई चार सीटें, नेकां ले गई 27

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विधानसभा चुनाव में वोट फीसदी के खेल में नेकां ने सबको पछाड़ दिया। भाजपा तीन फीसदी वोट लेकर सिर्फ चार सीट जीत सकी, जबकि नेकां 27 सीटें ले गई। दिलचस्प ये है कि नेकां की गठबंधन सहयोगी कांग्रेस का 2014 की तुलना में वोट फीसदी कम हो गया। पीडीपी का वोट फीसदी सबसे अधिक घटा।
विज्ञापन

जम्मू यूनिवर्सिटी के राजनीति विभाग की सहायक प्रोफेसर अलोरा पुरी कहती हैं कि भाजपा का वोट फीसदी जम्मू केंद्रित है और उसके हिसाब से उसे 4 अधिक सीटें मिलना भी अच्छा प्रदर्शन है। नेकां का कश्मीर केंद्रित है, लेकिन वहां पीडीपी और कांग्रेस का वोट फीसदी बहुत कम रहा, जिसका नेकां को लाभ मिला है।
सात सीटों के बढ़ने से भी बिगड़ा गणित
बता दें, जम्मू-कश्मीर में 2014 में लद्दाख और जम्मू-कश्मीर को मिलाकर 87 सीटें थीं। इस बार लद्दाख जम्मू-कश्मीर का हिस्सा नहीं है। इससे 4 सीटें कम हो गईं। कुल सीटें 83 बची थीं। इसमें परिसीमन के बाद 7 नई सीटें जोड़ी गईं। इन सीटों ने भी पार्टियों का गणित बिगाड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्ष 2014
कांग्रेस: 12 सीटें, 18.01 फीसदी वोट
पीडीपी: 28 सीटें, 22.67 फीसदी वोट
भाजपा: 25 सीटें, 22.98 फीसदी वोट
नेकां: 15 सीटें, 20.77 फीसदी वोट मिले

2024
कांग्रेस: 6 सीटें, 11.97 फीसदी वोट
पीडीपी: 3 सीटें, 8.87 फीसदी वोट
भाजपा: 29 सीटें, 25.24 फीसदी वोट
नेकां: 42 सीटें, 23.43 फीसदी वोट मिले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें