फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर व ताशी रबस्तान सम्मानित

विज्ञापन
ने न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह और ताशी रबस्तान को किया सम्मानित करते हुए फोटो सूचना विभाग
विज्ञापन
जम्मू। न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने और न्यायमूर्ति ताशी रबस्तान के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करने के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन जम्मू ने उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की उपस्थिति में समारोह का आयोजन किया । इसमें न्यायमूर्ति कोटिश्वर सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जम्मू बार के साथ अपने काम के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने बार की समर्पण और व्यावसायिकता की प्रशंसा की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सराहना की, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि वकीलों की शिकायतों का निवारण हो, लेकिन न्याय व्यवस्था में कोई बाधा न आए। मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने बार को आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगों पर विचार किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत में एसोसिएशन के महासचिव प्रवेश सिंह सलारिया ने स्वागत किया। उन्होंने दोनों न्यायाधीशों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम शर्मा ने दोनों न्यायाधीशों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने न्यायपालिका में उनके योगदान और उनके मिलनसार स्वभाव की सराहना की व न्याय और निष्पक्षता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को उजागर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें