फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अब बारिश हुई तो धान की फसल को और नुकसान हो सकता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अगर अब बारिश हुई तो किसानों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। हाल ही में हुई बारिश और तूफान के कारण धान की फसल खेतों में बिछ गई है। अभी तक 50 फीसदी नुकसान का अनुमान लगाया गया है। अब बारिश हुई तो खेतों में पानी रुकने से नुकसान और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश होने से नुकसान हो सकता है। क्योंकि, खेतों में पानी जमा होने से धान के दाने खराब हो सकते हैं। किसानों को अपने स्तर पर खेतों में पानी की निकासी का प्रबंध करने को कहा गया है। इससे पानी नहीं रुकेगा तो फसल का बचाव हो सकेगा।
2021 अक्तूबर में भी बारिश और तूफान से फसल को 70 फीसदी नुकसान पहुंचा था। इससे बासमती और मोटे चावल को काफी नुकसान हुआ था। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया था। इस साल गेहूं की बीजाई भी दिसंबर में शुरू हुई थी। इस बार भी तूफान ने कहर बरपाया है।
विज्ञापन

कोट
बारिश से नुकसान हो सकता है। खेतों में पानी खड़ा नहीं होना चाहिए। इससे नुकसान बढ़ सकता है। अगर बारिश न हुई तो अक्तूबर माह के दूसरे सप्ताह से कटाई का काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

-आरएस रीन, कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें