जम्मू। रेलवे त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलयात्रियों के लिए धनबाद-जम्मू तवी-धनबाद स्पेशल ट्रेन शुरू कर रहा है। ट्रेन नंबर 03309 धनबाद से जम्मू तवी के लिए एक अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को धनबाद से सुबह 10:10 बजे चलेगी। ये ट्रेन रात्रि 10:40 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 03310 जम्मू तवी से धनबाद के लिए दिनांक दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को रात 11:25 बजे चलेगी और एक दिन बाद दोपहर 2 बजे बजे धनबाद पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी, लुधियाना, सरहिंद, अंबाला छावनी, पानीपत, सोनीपत, पुरानी दिल्ली, टुण्डला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, देहरी ऑनसोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग, पारसनाथ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमोह रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।