फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू से हैदराबाद के लिए सीधी फ्लाइट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विंटर शेड्यूल लागू होने से पहले हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जम्मू से हैदराबाद के लिए सीधी विमान सेवा शुरू हो गई है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली इंडिगो की फ्लाइट मंगलवार, वीरवार और शनिवार को है। यह जम्मू से हैदराबाद के सफर को कुछ घंटों में पूरा करवा रही है। अक्तूबर अंत से लागू हो रहे विंटर शेड्यूल में लखनऊ, बंगलुरू, हिंडन के लिए फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जम्मू से हैदराबाद के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिल रही है। ट्रेन से तीन दिन पूरा होना वाला सफर अब कुछ घंटे में पूरा हो रहा है। इंडिगो की फ्लाइट 6ई6746 हैदराबाद से जम्मू सुबह 10:10 बजे पहुंची है। 40 मिनट के बाद 6ई6747 सुबह 10:50 बजे जम्मू से हैदराबाद के लिए रवाना होगी। वहीं अक्तूबर अंत से लागू होने वाले विंटर शेड्यूल में इस बार लखनऊ, बंगलुरू, हिंडन के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है। विभिन्न विमान कंपनियों ने इन शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। अक्तूबर मध्य के बाद स्थित साफ हो जाएगी। जम्मू एयरपोर्ट से वर्तमान में प्रतिदिन 19 से 23 फ्लाइट का संचलन हो रहा है। इनमें प्रतिदिन पांच हजार लोग सफर कर रहे हैं। विंटर शेड्यूल में फ्लाइट की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इससे लोगों का सफर और आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें