फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश से गड्ढे हुए गहरे, नहीं शुरू हो पाई सड़कों की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बारिश से सड़कों में पड़े गड्ढे और गहरे हो गए हैं। सड़कों की मरम्मत शुरू नहीं हो पाई है। अभी तक तवी पुल के पास ही गड्ढों को भरा गया था मगर बारिश के कारण फिर से सड़कें उखड़ना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में बस स्टैंड, तालाब तिल्लो, भगवती नगर और बख्शी नगर रोड में गड्ढों की भरमार है। गड्ढों के कारण जाम भी लग रहा है। शुक्रवार को जीएमसी के पास सड़क में गड्ढे के कारण वाहन जाम में फंसे रहे। यहां पर अभी तक गड्ढे नहीं भरे गए हैं। इसी तरह तालाब तिल्लो सड़क में भी वाहन चालक सुबह बारिश के दौरान परेशान रहे। पुराना बस स्टैंड रोड, राज तिलक रोड और भगवती नगर सड़क में भी गड्ढे गहरे हो गए हैं। हालांकि गड्ढों को भरने का काम सितंबर माह से शुरू होना था, जो अभी तक नहीं हो पाया है। मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता ने कहा कि अक्तूबर माह से काम शुरू किया जाए। टैंडर प्रक्रिया जारी है। पहले गड्ढों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें