फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मढ़ विस क्षेत्र से भाजपा से शिवदेव सिंह निष्कासित, विकास को नई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर भाजपा इकाई ने शिव देव सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। विकास चौधरी को मढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल शर्मा और भाजपा संगठन महासचिव अशोक कौल ने सिफारिश समिति के अध्यक्ष सुनील सेठी की सिफारिश का संज्ञान लेते हुए यह फैसला लिया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शिवदेव सिंह का निष्कासन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। यह कदम जम्मू-कश्मीर में भाजपा की राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने और वहां पार्टी अनुशासन बनाए रखने के लिए उठाया गया है। विकास चौधरी को मढ़ विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। इस नियुक्ति का उद्देश्य क्षेत्र में भाजपा की गतिविधियों को और मजबूत करना है। पार्टी की ओर से पहले भी कई नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें