जम्मू। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने कहा कि सेवादल का कैडर लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रहा है। उन्होंने भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी लगातार अपनी दमनकारी नीतियों से लोगों को दबा रही है और जनता के मुख्य मुद्दों को भटका रही है। यहां सोमवार को जम्मू-कश्मीर के प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए देसाई ने कहा कि सेवादल लोगों की आवाज को उठाता रहा है। कांग्रेस की नीतियां जनकल्याणकारी रही हैं। इस दौरान नरेंद्र सिंह भाटी (प्रभारी जम्मू-कश्मीर), राजेंद्र रसरानिया, ज्योति खन्ना, विजय शर्मा (अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल जम्मू-कश्मीर), दारा सिंह, तमन्ना हीर मौजूद रहे।