फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश ने खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2023-24 में तीसरा रैंक हासिल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर ने खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2023-24 में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के बीच तीसरा रैंक हासिल किया है। यह पुरस्कार केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने भारत मंडपम में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी और सीईओ एफएसएसएआई जी.कमला वर्धन की उपस्थिति में प्रदान किया। खाद्य सुरक्षा सूचकांक एक गतिशील मात्रात्मक और गुणात्मक बेंचमार्किंग मॉडल है, जो सभी प्रदेशों में खाद्य सुरक्षा के मूल्यांकन के लिए एक वस्तुनिष्ठ ढांचा प्रदान करता है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2023-24 में एफएसएस अधिनियम 2006 के कार्यान्वयन में प्रदर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर को तीसरा स्थान दिया गया है। आयुक्त एफडीए जम्मू-कश्मीर ने इस पुरस्कार का श्रेय विभाग के उन पदाधिकारियों द्वारा किए गए निस्वार्थ और प्रतिबद्ध प्रयासों को दिया है, जो यूटी में एफएसएस अधिनियम, 2006 नियम और विनियम 2011 के तहत वैधानिक कर्तव्यों को निभाने के लिए सशक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें