फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यपाल मलिक के खुलासों पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की चुप्पी क्यों : तिवारी

विज्ञापन
कांग्रेस मुख्यालय जम्मू में पत्रकारों से रूबरू होते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा में विपक
विज्ञापन
जम्मू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले और भ्रष्टाचार के आरोपों पर पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के चौंकाने वाले खुलासे के बाद प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की चुप्पी आपराधिक है। यह स्पष्ट संकेत देता है कि इस मामले में कोई गड़बड़ी हुई थी।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय जम्मू में शुक्रवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए तिवारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पुलवामा हमले को खुफिया विफलता बताया था। कहा था कि केंद्र सरकार ने सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही के लिए विमान देने से इनकार कर दिया था, जिस कारण 2019 में विनाशकारी पुलवामा आतंकी हमला हुआ। तिवारी ने मलिक के खुलासे पर भाजपा से जवाब मांगा, जिसमें जम्मू-कश्मीर में बिजली परियोजनाओं और बीमा योजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप शामिल हैं। मलिक ने उजागर किया था कि कैसे प्रधानमंत्री ने उन्हें भयानक आतंकी हमले के बाद चुप रहने के लिए कहा था जिसमें 40 सैनिक बलिदान हो गए थे। सीमा पार से जम्मू-कश्मीर में आरडीएक्स की तस्करी गंभीर सवाल उठाती है।
आरडीएक्स की इतनी बड़ी खेप की तस्करी जम्मू-कश्मीर में कैसे हुई। सरकार ने सैनिकों को हवाई सेवा क्यों नहीं दी। ये आरोप विपक्षी नेताओं की ओर से नहीं बल्कि भाजपा द्वारा नियुक्त राज्यपाल की ओर से लगाए गए। मलिक ने प्रभावशाली व्यापारिक घरानों की सहायता के लिए बड़ी रकम की पेशकश किए जाने का भी खुलासा किया था। पुलवामा हमले की जांच पांच साल बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकाल पाई है, जो सरकार की अक्षमता को दर्शाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जम्मू-कश्मीर दौरे की पूर्व संध्या पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का विवादास्पद बयान चिंता पैदा करता है। उचित तरीके से जवाब देने के बजाय प्रधानमंत्री ने बिना बुलाए पाकिस्तान का दौरा करना चुना, जो संदिग्ध संबंधों का संकेत देता है। भाजपा ने पीडीपी के माध्यम से सत्ता का इस्तेमाल किया और अब वे उप राज्यपाल के माध्यम से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक रैलियों में झूठ फैलाया है। इस दौरान मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा, एआईसीसी मीडिया समन्वयक डॉली शर्मा, ओनिका मेहरोत्रा, वेद महाजन, नम्रता शर्मा, कपिल सिंह, सरदार गुरदर्शन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें